jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हाईवे में खड़े ट्रक से जा टकराई कार, व्यवसायी की मौत

बिलासपुर। मुंगेली जिले के सरगांव में रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार हाईवे में खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बिलासपुर के कतियापारा निवासी व्यवसायी शिवकुमार गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, गोंडपारा में रहने वाले अधिवक्ता आशीष शुक्ला व ज्ञानेंद्र राज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अपोलो में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

सरगांव थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि कतियापारा निवासी शिव कुमार गुप्ता, गोंडपारा निवासी अधिवक्ता आशीष शुक्ला व ज्ञानेंद्र राज किसी काम से रायपुर गए थे। रविवार की रात वे अपनी कार से बिलासपुर लौट रहे थे। सरगांव के बरमबाबा ढाबा के पास तेज रफ्तार कार हाईवे में खड़े ट्रक से जा टकराई। बताया जाता है कि कार अधिवक्ता आशीष शुक्ला चला रहे थे। हादसे में मौके पर ही व्यवसायी शिव कुमार गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, अधिवक्ता आशीष शुक्ला व उनके साथी ज्ञानेंद्र राज गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अपोलो भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इसकी जांच की जा रही है।