jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

हैवान बाप नाबालिग बेटी से कर रहा तीन माह से शारीरिक यौन शोषण, बेटी ने मार दी गोली और शव को

कहते है बेटियां अपने माता पिता के पास सबसे ज्यादा सुरक्षित होती है लेकिन एक हैवान बाप ने वो पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया और अपनी ही बेटी की आबरू को तार तार कर दिया। दरिंदे पिता की काली करतूत का मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पिता पिछले तीन महीने से अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कर रहा था। जिससे तंग आकर लड़की ने शनिवार को गोली मारकर पिता की हत्या कर दी।

यह घटना लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके में हुई। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी ने कहा, लड़की ने बताया कि वह अपने पिता की दरिंदगी से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने दरिंदे पिता को मारने का फैसला किया और उसकी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।
काजमी ने बताया कि गोली लगने से लड़की के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें, शुक्रवार को ही पाकिस्तान की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद यह घटना सामने आई।

- Install Android App -

पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर गांजा के साथ महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी करताना ने बताया शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने नयागांव रोड पर स्थित वेयरहाउस के आगे गांव करताना के पास बाइक चालक को रोका। जिस पर एक महिला सहित दो लड़के सवार थे।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शिवा उर्फ शिवानी पति दीपक उर्फ टसन राजपूत कहार (21) निवासी वार्ड 13 सोनी मोहल्ला, हेमंत उर्फ मोटा पिता देवी कहार (30) निवासी वार्ड 4 लौहार मोहल्ला और गोविंद पिता राधेश्याम कहार (22) वार्ड 13 सोनी मोहल्ला तीनों निवासी ग्राम मटकुली थाना स्टेशन रोड पिपरिया के होना बताया। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 860 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 24000 रुपए है। घटना में उपयोग की बाइक को भी जब्त की है। उन्होंने बताया आरोपियों एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपीगणों के हुलिए एवं जब्त की बाइक के आधार पर संदेह होने पर ग्राम पुरा में कुछ दिन पहले होने वाली चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने बताया 10 सितंबर की दोपहर 2.30 बजे उन्होंने गांव पुरा में सूने घर का ताला तोड़कर वहां से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों से दोनों अपराधों के संबंध में पूछताछ कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आरोपियों को पकड़ने में उप निरीक्षक श्रद्धा उइके, सहायक उप निरीक्षक सुरेश दाते, प्रधान आरक्षक योगेश पटेल, सईद खान, शैलेन्द्र धुर्वे, आरक्षक मनोज, विकास, संजीव, शैलेन्द्र राजपूत का विशेष योगदान रहा।