भुवनेश्वर: जेनेस स्टीफन के 56वें मिनट के गोल से राष्ट्रमंडल खेल रजत विजेता न्यूजीलैंड ने विश्व की 20वें नंबर की टीम फ्रांस को हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में पूल ए मैच में गुरूवार को 2-1 से हरा दिया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने टूर्नामेंट की सबसे निचली रैंकिंग की टीम होने के बावजूद न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी। फ्रांस पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में बढ़त हासिल करने से चूक गया। फ्रैंकॉयस गोएत के पास पर टिमोथी क्लेमेंट ने सुनहरा मौका गंवा दिया।
दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने मौके बनाए। 17वें मिनट में रसेल केन ने डी में घुसने के बाद दाएं छोर पर बेहतरीन ड्रिब्लिंग करते हुए कीवी टीम का पहला गोल कर दिया। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। आखिरी क्वार्टर में असली ड्रामा शुरू हुआ। मैच के 56वें मिनट में स्टीफन ने गेंद लेकर अकेले सर्कल में घुसते हुए शक्तिशाली प्रहार से न्यूजीलैंड का दूसरा गोल कर दिया।
फ्रांस को मैच में चार पेनल्टी कार्नर मिले और 59वें मिनट में आखिरी पेनल्टी कार्नर पर कप्तान चार्लेट विक्ट्री ने गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया। न्यूजीलैंड ने फ्रांस को फिर कोई गोल नहीं करने दिया और जीत अपने नाम कर ली।
ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ...
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण।
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र...
एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...
हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे
बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट...
कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |