jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

होटल की पार्किंग में दूसरे मर्द के साथ संबंध बना रही पत्नी, गुस्साए पति ने दी ख़ौफनाक सजा

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक शख्स अपनी पत्नी को काफी समय तक इसलिए पीटता रहा, क्योंकि उसने किसी गैर-मर्द के साथ संबंध बनाए थे। आरोपी ने पत्नी को सिल्वेनिया के एक होटल की पार्किंग में दूसरे व्यक्ति के साथ इंटिमेट होते देख लिया था। इसके बाद से वो सजा के नाम पर पत्नी को बेरहमी से पीटता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Video Call से खुला राज

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक , 34 वर्षीय विलियम एटकिंसन को अपनी पत्नी के फोन से कई वीडियो कॉल आए थे। वीडियो कॉल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर वो तुरंत होटल की पार्किंग की तरफ गया। इसके बाद पति को जो देखने को मिला, उससे वो गुस्से में आग बबूला हो गया। विलियम ने तभी फैसला कर लिया था कि वो इसकी सजा पत्नी को जरूर देगा।

Parking में ही कर डाली पिटाई

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि समरसेट में बेस्ट वेस्टर्न पहुंचने पर एटकिंसन ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और उसके कथित प्रेमी को कार में संबंध बनाते हुए पाया। इसके बाद एटकिंसन ने वहीं पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। इस बीच मौका पाकर आरोपी की पत्नी का प्रेमी फरार हो गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का नाम उजागर नही किया है।

Wife के मुंह से निकल रहा था खून

पिटाई के बाद पत्नी को घायल अवस्था में पार्किंग में ही छोड़कर एटकिंसन वहां से चला गया। हालांकि उसने बाद में स्वीकार किया वो अपनी पत्नी को इसके लिए कई बार पीट चुका है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने महिला को नशे में पाया। महिला को गंभीर चोट आई थीं और उसके चेहरे, नाक और मुंह से बहुत खून बह रहा था। इसके अलावा, उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Husband ने बचाव में दी ये दलील

एटकिंसन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग मिलकर अश्लील वीडियो कॉल कर उसे चिढ़ा रही थी, जिसे देखकर वो बेकाबू हो गया। अपने बचाव में आरोपी ने यह भी कहा कि पत्नी को दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाते देखकर किसी भी पति का खून खौल जाएगा। उसने जो भी किया गुस्से में किया। वो केवल अपनी पत्नी को उसके कर्मों की सजा देना चाहता था।