jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

जनजाति विकास मंच द्वारा बैठक का किया आयोजन 

योगेश चौहान की खबर

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार राणापुर। शीतला माता मंदिर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत संघ सरचालक जी एवम गुरुजी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद जनजाति विकास मंच रानापुर खंड के कार्यकर्ताओ द्वारा 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जन जाति गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया व कार्यकर्ताओ से चर्चा की गईं।

आगामी कुछ कार्यक्रमों को करने के लिए रणनीति तैयार की गई जिसमे समस्त ग्रामीण व शहरी मंदिरो के पुजारी , गावों में निवासरत तडवी व पटेलो का सम्मान, एवम रानापुर खंड के 14 अलग अलग स्थानों के युवाओं की वाहन रेली निकालकर युवाओं में उत्साह अर्जित करना व ऐसे कई कार्यक्रमों के ऊपर चर्चा की गईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं से गावों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। उन समस्याओं के निराकरण को लेकर कई योजनाएं बनाई गई। इस कार्यक्रम में जनजाति विकास मंच के विभाग पालक राजेश डावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।