jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

इंदौर की मंडी में बिकने जा रहा था गरीबों के लिए आवंटित 30 क्विंटल चावल, प्रशासन ने पकड़ा

मकड़ाई समाचार इंदौर। शासन ने गरीबों के लिए भेजा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल बाजार में बिकने के लिए जा रहा था, जिसे खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने गुरुवार को छावनी क्षेत्र से पकड़ लिया। विभाग की टीम ने देखा कि एक भारवाहक वाहन से चावल ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच करने पर पता चला कि वह शासकीय योजना के तहत दिया जाने वाला चावल है।

गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की तो बताया कि चावल छावनी के ही व्यापारी श्यामसुंदर गोयल का है। अधिकारियों ने मौके पर जाकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि व्यापारी शासकीय राशन की उचित मूल्य की दुकानों से सस्ते में खरीदता है और महंगे दाम पर बाजार में बेच देता है। इस तरह गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए शासन की ओर से भेजा गया राशन उनको ना मिलकर व्यापारियों तक पहुंच रहा है। अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने बताया कि मामले की और जांच की जा रही है कि व्यापारी किन-किन उचित मूल्य की दुकानों से यह चावल खरीदता है और इसमें और कौन लोग मिले हुए हैं।

- Install Android App -

दोनों व्यापारियों पर लगेगी रासुका – प्रभारी कलेक्टर

जिले की प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि गरीबों का खाद्यान्न कंट्रोल दुकानों से खरीदकर बाजार में बेचने वाले दोनों व्यापारियों पर रासुका की कार्यवाही की जा रही है।