ईरान समर्थित इराकी आतंकी समूह ने किया बड़ा ऐलान
अमेरिका ने ईरान के नेताओ पर 10 मिलियन डालर का ईनाम घोषित किया
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। ईरान अमेरिका अब बम गोला बारुद की लडा़ई न कर नेताओ की मौत पर ईनाम की घोषणा कर रहे है।
ईरान समर्थित एक इराकी आतंकी संगठन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित बयान दिया है। संगठन ने सोशल मीडिया और अपने मंचों पर ऐलान किया कि जो भी ट्रंप को मार देगा उसे 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
संगठन ने इसे जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का “बदला” बताया है।
पहले भी लग चुके हैं इनाम के ऐलान
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप के नाम पर इनाम की घोषणा हुई हो।
2020 में जनरल सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान ईरान की एक संस्था ने ट्रंप के सिर के बदले 80 मिलियन डॉलर का इनाम रखने की बात कही थी। उस समय ईरान के लोगों से इसके लिए चंदा इकट्ठा करने की अपील भी की गई थी।
हाल ही में अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के शीर्ष नेताओं पर 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित किया है।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी बयानबाजी
इस घोषणा के बाद अमेरिका ने इसे “सीधा उकसावा” बताया है। इजराइल ने भी इसे “खूनी साजिश” करार दिया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के फतवे और इनाम की घोषणा से पश्चिम एशिया में कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है। ट्रंप और नेतन्याहू की सुरक्षा को लेकर अब वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है।
फिलहाल अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

