jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

धमाके से दहली दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सोमवार को धमाके से दहल गई. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियां जल उठीं. इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है और 24 लोग घायल हैं। वहीं इस धमाके के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी, एनआईए, एनएसजी मौके पर मौजूद हैं। इस बीच पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह ने बात करके हालात की जानकारी ली है।

दूसरी तरफ, यूपी में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीएम योगी ने निगरानी के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, मुंबई और कोलकाता में भी पुलिस अलर्ट पर है। हरियाणा में भी अलर्ट जारी किया गया है।

- Install Android App -

दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है। सूत्रों के मुताबिक, शाह ने आईबी चीफ से भी बात की है। इस वक्त मौके पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। CRPF के DIG किशोर प्रसाद मौके भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि उन्होंने इस धमाके को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर कुछ बोलना अभी जल्दबाजी होगी।

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी के ADG (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि DGP ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।

अब तक धमाके में 10 लोगों की मौत
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत हुई और 24 लोग घायल हैं। इसके पहले, 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया था, जिसमें 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं अब दो और मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।