jhankar
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

भोपाल। मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार उनके लिए 20 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लागू करने की तैयारी में है। यह योजना पेंशनरों और सरकारी सेवकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी, जिससे उन्हें बेहतर और आसान इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

- Install Android App -

मूल वेतन का 1 प्रतिशत अंशदान लिया जाएगा
योजना के तहत कर्मचारियों से उनके मूल वेतन का एक प्रतिशत अंशदान लिया जाएगा, जबकि पेंशनरों से प्रतिमाह चार प्रतिशत अंशदान (प्रीमियम) लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए सभी पात्र कर्मचारियों और पेंशनरों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के दायरे में प्रदेश के 11 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे। यह स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर लागू की जा रही है, जहां पहले से इस तरह की योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति से स्वीकृति मिल चुकी है। अब इस योजना को लागू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही यह योजना पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी।