jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

उमरिया में खेत में लगाई गई आग: 40 सिंचाई पाइप जलकर खाक—30 हजार का नुकसान, FIR दर्ज

पड़ोसी के खेत में काम करने वाले युवक पर आरोप, 

समझौते की कोशिश नाकाम होने पर थाने पहुँचा मामला; SI विवेक यादव ने शुरू की जाँच

के के यदुवंशी 

सिवनी मालवा। ग्राम उमरिया में दोपहर के समय खेत में लगाई गई आग ने देखते-ही-देखते 13 एकड़ कृषि भूमि के एक हिस्से को चपेट में ले लिया। इस घटना में सिंचाई के लिए बिछाए गए लगभग 40 पाइप जल गए, जिससे किसान परिवार को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में हमराह राजेश यदुवंशी के साथ थाना पहुँची फरियादिया पूजा पति अमित पचरिया (36) की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

FIR में दर्ज विवरण के अनुसार, पूजा के चाचा ससुर पट्टी पिता शंकरलाल पचरिया (निवासी औरंगाबाद) के नाम पर उमरिया में 13 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर परिवार बीते 15-20 वर्षों से खेती करता आ रहा है। 25 मार्च को दोपहर लगभग एक बजे पड़ोसी अन्जू केवट के खेत में काम करने वाले शैलेन्द्र सांवरिया ने मधु (महुआ) के पेड़ के नीचे आग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेज़ी से फैली और पूजा के खेत में रखे सिंचाई पाइपों तक पहुँच गई। मौके पर मौजूद कपिल और रोहित ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक 40 पाइप पूरी तरह जल चुके थे। आरोप है कि घटना के बाद शैलेन्द्र सांवरिया मौके से भाग गया।

शिकायत में कहा गया है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चली, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद पूजा ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर विवेक यादव को सौंपी गई है। पुलिस ने प्रथम सूचना के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जाँच अधिकारी मौका-मुआयना, गवाहों के बयान और नुकसान के आकलन के बाद उचित धाराओं में कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों ने खेतों के आसपास आग जलाने को लेकर सतर्कता बरतने की माँग की है।