ब्रेकिंग
हरदा के अंकित झा को अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलने का आमंत्रण बालाजी गैस एजेंसी मामला: मुशर्रफ खान की अग्रिम जमानत खारिज  हंडिया : जून माह के अंतिम शनिवार को पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण... अश्लील विडीयो शेयर करने वाला युवक UP से गिरफ्तार! जैसलमेर के बुजुर्ग का वीडियो किया था शेयर कोलकाता फिर शर्मसार: ला कालेज में छात्रा से दुष्कर्म: मुख्य आरोपी टीएमसी का नेता, पुलिस ने 3 आरोपियो... देश मे मानसून हुआ सक्रिय: मप्र,राजस्थान महाराष्ट्र समेत 31 राज्यों में बारिश का अलर्ट  हंडिया: बुजुर्ग महिला घरेलू बिजली मीटर कनेक्शन के लिए परेशान,  ग्राम पंचायत के द्वारा NOC नहीं दी जा... हरदा जिले के 660 हितग्राहियों को 742.8 लाख रूपये ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये! रीजनल इंडस्ट्री, स्कि... Harda news: सभी अधिकारी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधि... पंचायत उप निर्वाचन के लिये मतदान 22 जुलाई को होगा

किशोरी से दुष्कर्म कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले , आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपित को सिरोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने किशोरी को करीब 6 महीने तक प्रताड़ित किया था|उसके साथ ज्यादती की बदनामी करने का भय दिखाकर उसे डरा धमकाता रहा। परेशान होकर किशोरी ने सिरौली इलाके में निर्माणाधीन भवन से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में शुक्रवार को ही शिरोल पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की थी देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

शिरोल इलाके में अपने मजदूर माता-पिता के साथ रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शिरोल थाने के पास बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग में ही झोपड़ी में रहती थी। किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले मुकेश आदिवासी ने उस समय दुष्कर्म किया जब किशोरी अपने घर में अकेली थी। फिर उसे जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगा जबकिशोरी नहीं मानी तो उसके साथ कई बार गलत काम किया। किशोरी को बदनाम करने की बात कही | जिसके कारण किशोरी चुपचाप सब कुछ सहती रही। 12 जनवरी को वह उसके घर में फिर घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे डराया धमकाया। किशोरी से कहा कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। किशोरी इतनी आहत हो गई कि उसने निर्माणाधीन बिल्डिंग से छलांग लगा दी| जिससे किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी की मौत होने के बाद सिरोल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया था। मर्ग की जांच पुलिस कर रही थी। जांच में जब किशोरी के भजन और उसकी सहेली के बयान लिए गए तो प्रताड़ना की दर्दनाक तस्वीर पुलिस के सामने आई। पुलिस ने इस मामले में करीब 8 माह बाद शुक्रवार को दुष्कर्म पोक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला आरोपित मुकेश आदिवासी के खिलाफ दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।