jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

ब्रेकिंग न्यूज : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग अलग हादसों में 7 लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार हरियाणा | गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग अलग हादसों में डूबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। सोनीपत में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि महेंद्रगढ़ में चार लोगों जान गंवानी पड़ी। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोनीपत के मीमारपुर घाट पर अपने बेटे और भतीजे के साथ गए एक व्यक्ति की गणेश प्रतिमा विसर्जन में डूबने से मौत हो गई। बता दे कि 10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। गणेश चतुर्थी को देशभर के कई राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

महेंद्रगढ़ में 9 लोग पानी की तेज धारा में बह गए

- Install Android App -

महेंद्रगढ़ में कनीना-रेवाड़ी मार्ग पर गांव झगडोली के पास नहर में यह हादसा हुआ है। गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए करीब नौ लोग पानी की तेज धारा से बह गए। देर रात आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ के झगडोली गांव के पास गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए करीब 20-22 लोग नहर में गए थे। इस दौरान कई लोग नहर में डूब गए। अब तक 4 लड़कों की जान जा चुकी है और 4 को सुरक्षित बचा लिया गया है। महेंद्रगढ़ डीसी जेके अबीर ने कहा कि बचाव कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने जताया दुख

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन मौतों पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की असमय मौत की खबर सदमे में डालने वाली है। हम सभी इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।