हरदा: कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की।
जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा, ग्राम बीड़, गहाल, टिमरनी, भौनखेड़ी, गोंदागांव कला, करताना व छीपानेर में दबिश दी।
दबिश के दौरान कुल 46 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 810 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 90200 रूपये है।

