jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

हरदा : प्रधान जिला एवं न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ए.डी.आर. भवन में न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण आदि के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद रघुवंशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का उद्देश्य न्यायालय से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति, अधिवक्ता और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन स्वस्थ तन एवं मन से कर सकें।

- Install Android App -

उनके द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराये जाने और बीमारी के किसी भी लक्षण को नजर अंदाज न कर, समय पर चिकित्सक की सलाह लिये जाने हेतु प्रेरित कर, संतुलित आहार, स्वच्छता और नियिमत व्यायाम को दिनचर्या में शामिल किये जाने की सलाह दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विजेन्द्र धनवारे, डॉ. रामकृष्ण गुर्जर, श्री संजय मेवाडा मेल नर्सिंग स्टॉफ और श्री मदनमोहन मालवीय शहरी कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित हुए लोगों की शुगर, रक्तचाप की जांच की जाकर, उनको उचित परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री सुधीर कुमार चौधरी, विशेष न्यायाधीश श्री जयदीप सिंह, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री निसार अहमद, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह,

न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चंद्रशेखर राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण- श्रीमती चेतना रूसिया, श्री प्रेमदीप शाह, श्री संजीव राहंगडाले, सुश्री काजल सिंह पटेल, श्री सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स आदि उपस्थित रहे।