jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें

हरदा:  भारत निर्वाचन आयोग नईदिल्ली द्वारा दिये निर्देशों के परिपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान अनमेप्ड मतदाताओं एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में दर्ज मतदाताओं की मतदान केन्द्रवार सूची का प्रकाशन आम मतदाताओं के अवलोकन हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 134-टिमरनी तथा 135-हरदा के कार्यालय में चस्पा कर किया गया है।

- Install Android App -

उप जिला अधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि इस केटेगरी में आये मतदाताओं को सुनवाई का अवसर देते हुए मेप्ड किये जाने की कार्यवाही एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से हटाये जाने की कार्यवाही संबंधित ईआरओ व एईआरओ द्वारा सतत रूप से की जा रही है।

इन सूचियों में दर्ज मतदाता को मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि सुधारने हेतु 10 दिवस के भीतर अपना दावा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है।