jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

12 पुरुष 8 महिलाओं ने मुस्लिम धर्म त्याग कर अपनाया सनातन धर्म , खजराना गणेश मंदिर में हुई विशेष पूजा !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर! शहर के खजराना मंदिर में मुस्लिम समुदाय के 20 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। खजराना गणेश मंदिर में शुक्रवार को पहुंचे अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं और पुरुषों ने विधि विधान से सनातन धर्म को अपनाया। धर्म बदलने वाले लोगों में इंदौर के खजराना इलाके का एक नागरिक है और बाकि सभी प्रदेश के अन्य जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

20 लोगो ने किया धर्म परिवर्तन

शुक्रवार को खजाना मंदिर मे धर्म बदलने वालों में 12 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इनका कहना है कि हिंदू धर्म के बारे में पूरी जानकारी जुटाने और अध्य्यन करने के बाद ही इन्होंने इसे अपनाने का फैसला किया। खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को पाटीदार समाज की धर्मशाला में पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 नदियों के जल से स्नान से कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया। यहां अनुष्ठान के दौरान उनका धर्म बदला गया।

अप्रैल महीने मे भी 8 लोगो ने किया था धर्म परिवर्तन

27 अप्रैल को खजाना के गणेश मंदिर में 8 मुस्लिमों ने सनातन धर्म अपना लिया था। खजराना के रहने वाले हैदर ने अपना नाम परिवर्तन किया था जिस के बाद उसने अपना नाम हरि कर लिया था। अज्ञात आरोपियों ने धर्मांतरण के दो दिन बाद हरि के घर पर पथराव किया था।

धर्म के साथ बदली पहचान

1 – नीलोफर शेख से निकिता

2 – अक्षां शेख से आकांशा

3 – रजाक सय्यद से रोहित

4 – अंजुम शाह से आरती

5 – अबरार से अभिषेक

6 – मुबारिक से मनीष

- Install Android App -

7 – जमीला बी से जमना बाई

9 – रहमान से हीरालाल

10 – रइस से राजू

11 – रईस खान से अर्पित

13- सुरया बी से पूजा

14 – मेहरून बी से ममता

15 – कालू खा से करुलाल

16 – रुककया से रुक्मणि

17 – जरीना बी से जानवी

18- जाकिर से राहुल

19 रजिया से रानी

20 – शमीम शाह से शानू