jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

12 वीं की छात्रा एक सप्ताह से थी लापता, मिली सड़ी गली लाश

मकड़ाई एक्सप्रेस हरियाणा | यमुनानगर में 12वीं कक्षा की छात्रा की गली सड़ी लाश मिली है. लड़की एक सप्ताह लापता थी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत की वजह सामने आ सके. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है| जानकारी के अनुसार, 12वीं की स्टूडेंट यह लड़की  एग्जाम के बाद एक ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए सैलून जाती थी|17 अप्रैल को छात्रा घर से सैलून के लिए निकली थी |  मगर फिर कभी लौट के दोबारा घर नहीं पहुंची| जवान बच्ची के अचानक ऐसे गायब हो जाने के बाद परिजनों पर क्या बीती होगी इसे शब्दों में उतारना नामुमकिन है|

- Install Android App -

कोमल की तलाश में परिजनों ने दिन-रात एक कर दिया और पुलिस को भी मामला दर्ज करवा दिया गया| रविवार देर शाम एक खाली प्लॉट से उठने वाली बदबू के बाद जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर की तो सबके होश उड़ गए|प्लॉट में कोमल की लाश इतनी सड़ी-गली हालत में मिली की उसे पहचान पाना भी मुश्किल था. कोमल के आईकार्ड से उसकी पहचान की गई|