धार । शहर की वसंत विहार कालोनी में बुधवार सुबह 11 बजे दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। युवती पर गोली चलाने वाले का पता अभी नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास में पूजा चौहान रहवासी संजय कालोनी कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी।
दरअसल जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में बसंत विहार कॉलोनी में यूनियन बैंक के पास की गली में शीतला माता मंदिर के पास एक युवती पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी देवेंद्र धुर्वे सहित पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। नौगांव थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की गोली मारकर हत्या की गई है।
युवती की शिनाख्त पूजा चौहान गांव लबरावदा निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि 2 से 3 पटाखे फूटने की आवाज आई। घटनास्थल पर आकर देखा तो युवती पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच और अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
खबर स्त्रोत्र @अग्निवाण
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित
बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग
हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर
धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर
पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि
नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा
50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ
कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र
गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
