jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुआ था दुष्कर्म

अस्पताल में एक सप्ताह तक उपचार लेने के बाद 3 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बालिका से दुष्कर्म, गला दबाना एवं सिर पर चोट आने से मौत होना बताया गया है।

मकड़ाई समाचार शहडोल |शासकीय विरसामुंडा मेडिकल कालेज के अस्पताल में एक सप्ताह तक उपचार लेने के बाद 3 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका से दुष्कर्म की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपित भानू ढीमर के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले मारपीट का मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार एक मार्च को बालिका को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए घायल हालत में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोट के निशान थे। मामला संदिग्ध था। स्वजन मामले में कुछ अधिक बोल नहीं रहे थे। पुलिस को मारपीट की बात ही बता रहे थे। बाद में जब डाक्टरों ने पूछताछ किया और पीएम रिपोर्ट सामने आई तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ।

- Install Android App -

खैरहा थाना प्रभारी ने बताया कि भानू ढीमर ने बालिका से मारपीट की थी। आरोपित के खिलाफ मामला मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। बालिका की मौत के बाद डाक्टरों को मामला संदिग्ध लगा तो जांच की बात कही। इसके बाद मेडिकल कालेज के डाक्टरों के पैनल शव परीक्षण किया, जिसमें दुष्कर्म, गला दबाना एवं सिर पर चोट आने से मौत होना बताया गया है।

डाक्टरों के अनुसार, दुष्कर्म के वक्त बालिका का मुंह दबाने से ब्रेन तक आक्सीजन नहीं पहुंच सकी थी, जिससे वह कोमा में चली गई थी। डाक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एडीजीपी डीसी सागर व एसपी कुमार प्रतीक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस के अनुसार स्वजन ही बालिका के साथ हुए दुष्कर्म को छिपाने का प्रयास कर रहे थे। आरोपित उनके गांव मोहल्ले का ही था। बालिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराई गया था। थाने में भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और उसी आधार पर बालिका को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।