jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

मकड़ाई समाचार भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित बिहारी कालोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्‍वजन के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही कारणों का खुलासा होने की उम्‍मीद है।

- Install Android App -

छोला मंदिर थाने के एएसआइ रिपुसूदन चौहान ने बताया कि बिहारी कालोनी छोला निवासी विजय मेवाड़ा पुत्र ओम प्रकाश मेवाड़ा (30) प्राइवेट काम करता था। रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे पिता ओमप्रकाश ने उसे फांसी के फंदे पर झूलता देखा। पिता उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्‍टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, उसके बाद इस मामले में खुदकुशी का कारण सामने आ सकता है। इस मामले में फिलहाल उसके मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है, आखिरी काल पर जिससे बात हुई है, वह मोबाइल में सेव नहीं था। पुलिस का कहना है कि एक-दो दिन में उसके खुदकुशी का कारण सामने आ सकता है।