jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

13 साल की नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

चाचा अपनी भतीजी को पेपर दिलाकर गांव लौट रहा था, तभी उसने बीच रास्ते में बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। एक बार फिर समाज और परिवार को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 13 वर्षीय नाबालिग से उसके चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका को उसका चाचा डबरा से पेपर दिलाकर ला रहा था, तभी बीच रास्ते में उसने इस घटना का अंजाम दे दिया। मामले में आरोपित के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना मंगलवार की है। भितरवार एसडीओपी अभिनव बारंगे व थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार का कहना है कि ईटमा गांव निवासी चाचा अपनी 13 साल की भतीजी को पेपर दिलाकर डबरा से गांव लौट रहा था, तभी उसने बीच रास्ते में बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में बालिका अपने स्वजनों के साथ करहिया थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 376, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपित चाचा फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी सिकरवार का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।