jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

हिंसा की आग में जल रहे नेपाल में फंसे छतरपुर के 14 लोग

छतरपुर। नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच भारत के हजारों लोग फंसे हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित निकालने की गुहार लगा रहे हैं। इन्हीं में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के भी 4 परिवार शामिल हैं जिनमें बच्चों सहित कुल 14 लोग नेपाल में फंसे हुए हैं।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के गल्ला मंडी निवासी व्यापारी पप्पू मातेले, ट्रांसपोर्ट कारोबारी निर्देश अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल और एक कुशवाहा परिवार नेपाल घूमने गए थे। फिलहाल सभी लोग नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक होटल में फंसे हुए हैं।

हिंसा के दौरान नेपाल में आगजनी, तोड़फोड़ और कई लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। काठमांडू के होटल में फंसे निर्देश अग्रवाल ने होटल की खिड़की से बाहर हो रही हिंसा और आगजनी का वीडियो भी भेजा है। इस मामले पर विधायक ललिता यादव ने भी चिंता जताते हुए परिवारों की सुरक्षित वापसी की मांग की है।