jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

15 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, दूसरे दिन हुई मौत, अनूपपुर में बिन ब्याही मां बनी नाबालिग, जांच में जुटी पुलिस

आरोपी ने जबरदस्ती किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसके झोले में मोबाइल भी डाल दिया था

मकड़ाई समाचार विदिशा/अनूपपुर। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, वहीं दूसरे दिन बच्चे की मौत हो गई। इधर अनूपपुर जिले में एक बिन ब्याही नाबालिग मां बन गई। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Install Android App -

नाबालिग के मां बनने के बाद बच्चे की हुई मौत

विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को पेशाब रुकने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती बताया। खास बात यह रही कि कुछ समय बाद ही उसने एक बालक को जन्म दिया।

हालांकि इस पूरे मामले में परिजनों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। वहीं दूसरी ओर एक दिन पहले ही जन्मे बालक की शुक्रवार को मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बिन ब्याही नाबालिग बनी मां, मामला दर्ज

अनूपपुर जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिन ब्याही नाबालिग किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों की शिकयत पर कोतमा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोतमा थाना अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अजय बैगा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 3 मार्च से 20 मार्च 2022 के दौरान आरोपी ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था। किशोरी स्कूल पढ़ने आती थी। इसी दौरान ग्राम बुढाहनपुर का आरोपी जबरदस्ती किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसके झोले में मोबाइल भी डाल दिया था, हालांकि मोबाइल को परिजनों ने देख लिया था। जिस पर किशोरी को डांट फटकार भी लगाई थी।

इसके बाद जब किशोरी बकरी चराने गांव में गई थी, तो इस दौरान फिर से आरोपी ने दो बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पैर में दर्द होना शुरू हुआ तो किशोरी इलाज कराने अपने परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। जहां पर किशोरी ने बालिका को जन्म दिया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 एन एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।