jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ प्रारंभ, किशोरों में दिखा उत्साह

मकड़ाई समाचार हंडिया। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों को सुरक्षित करने के लिहाज से शालाओं में वैक्सीनेशन शुरू कराने के निर्देश जारी किए गए। जिसके चलते सोमवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को सोमवार से वैक्सीनेशन कार्य प्रारंभ हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हंडिया तहसील के 23 विद्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया, जहां वर्ष 2004 से 2007 के बीच जन्मे बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ होते ही बच्चों में खासा उत्साह दिखा, इस दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष जपे, बीआरसी पीएस केवट, प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर, जन शिक्षक शिवप्रसाद माल्या ने करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Install Android App -

प्राचार्य सीमा ओनकर ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है, पहले उन्हें नाश्ता कराया गया जिससे कि कई बच्चे दोपहर का भोजन अथवा नाश्ता नहीं कर विद्यालय में आते हैं ऐसे में उन्हें परेशानी ना हो जिसके चलते छात्र छात्राओं को पहले नाश्ता कराया गया इसके बाद वैक्सीन लगाई गई।