मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार| सुसारी नर्मदा नदी के बैक वाटर में विभिन्न प्रकार के जलीय जीव जंतु पनप रहे हैं। क्योकि तटीय क्षेत्रो में रेत माफिया द्वारा लगातार रेत का दोहन किए जाने से जलीय जीव जंतु धीरे धीरे बैक वाटर की ओर जा रहे है। जहां पर नर्मदा का जल स्तर अधिक होता है। मगर वहां ये किनारे पर जाकर रहवासी क्षेत्रो में घुस जाते है। ऐसे विगत एक माह में नर्मदा किनारे बैक वाटर क्षेत्र में 15 सितंबर से अभी तक 45 अजगर पकडे़ गए है। इसमें 8 से 13 फीट लंबे और 15 से 22 किलो वजनी अजगर का रेस्क्यू किया गया।
अजगर के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम के वन रक्षक राकेश तवर, डही बीट के विशाल असाड़े, कवड़ा बीट के पुष्पेंद्र चमका, कातरखेड़ा बीट के राजेंद्र मंडलोई व धरमराय बीट के नानूराम अलावा ने 36 अजगर तथा वन्य जीव रेस्क्यू कपिल गोस्वामी ने 9 अजगर का रेस्क्यू किया।
अजगर को पकड़ने के लिए वन परिक्षेत्र में काफी सीमित संसाधन हैं। इसके कारण काफी परेशानी होती है। वहीं इस कार्य में काफी कम वन रक्षक आगे आते हैं। आसपास घना वन नहीं होने के कारण अजगर को पकड़ने के बाद छोड़ने के लिए जिले के मांडू, टांडा और बड़वानी जिले के जंगल में जाना होता है। वह भी बाइक से। इसमें काफी असुविधा होती है।
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा
भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
