ब्रेकिंग
हंडिया। करणपुरा डेम में मिली अज्ञात युवक की चार दिन पुरानी लाश, पुलिस जांच में जुटी! सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

चुनाव से पहले नई वोटर लिस्ट हुई जारी, ऐसे देखे अपना नाम

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही इलेक्शन कमीशन द्वारा वोटर लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। देश भर के ऐसे नागरिक जिनके पास स्वयं का वोटर कार्ड नहीं है। वह इलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी की गई नई वोटर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। आज हम आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाला है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखो का ऐलान किया गया, देशभर की 543 लोकसभा सीटों सात चरणों में चुनाव संपन्न किया जाएगा।
पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। और अंतिम चरण 1 जून 2024 को संपन्न किया जाएगा। चुनाव समाप्त हो जाने के बाद चुनाव आयोग द्वारा 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान करने हेतु सभी नागरिकों के पास अपना वोटर कार्ड होना अनिवार्य है। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई वोटर सूची में अपना नाम देख कर आप मतदाता सूची के अनुसार वोटर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे देखिए वोटर लिस्ट में अपना नाम

देश के वोटर कार्ड धारी नागरिक चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आगे आपको वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

1. सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. होम पेज पर दिखाई दे रहा है सर्च इन इलेक्ट्रोल रोल वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा
4. अब आपको अपने राज्य जिला एवं जनपद पंचायत और विधानसभा का चयन करना होगा।
5. अब यहां आपको अपना नाम पिता का नाम एवं वोटर आईडी संख्या दर्ज करना होगा।
6. सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड खुलकर आ जाएगा जिसका आप प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

- Install Android App -

ऐसे करो मतदाता सूची डाउनलोड
अगर आप अपने पूरे गांव शहर की मतदाता सूची डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा आगे आपको मदद सूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

1. मतदाता सूची डाउनलोड करने के लिए आपको चुनाव आयोग के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. यहां आपको दिखाई दे रहे डाउनलोड इलेक्ट्रोल रोल वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
5. अब अपने जिले का चयन करना होगा।
6. आखिर में विधानसभा का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
7. अब जिस भी गांव एवं शहर की मतदाता सूची आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसके सामने दिखाई दे रहे डाउनलोड वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
8. इस प्रकार आपके मोबाइल में मतदाता सूची डाउनलोड हो जाएगी।

Don`t copy text!