jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

19 दिसंबर को विवाह पंचमी, वर्धमान-आनंद योग में मनेगा राम विवाह महोत्सव

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। 19 दिसंबर को विवाह पंचमी श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम और सीता का विवाह हुआ था। इसी वजह से हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का खास महत्व है। इस दिन भगवान राम और सीता जी की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार इस दिन भगवान राम व सीताजी की पूजा करने से कुंवारे लोगों को योग्य जीवन साथी की प्राप्ति होती है और विवाहितों के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। चूंकि भगवान राम को चेतना और माता सीता को प्रकृति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए चेतना और प्रकृति के मिलन की वजह से ही यह दिन महत्वपूर्ण हो जाता है। भगवान राम और सीता का विवाह करवाने का भी बड़ा महत्व है, इस दिन चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के साथ कुंभ राशि में, सूर्य धनु राशि में, गुरु मकर राशि में, राहु वृषभ में, केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। राम विवाह महोत्सव पर वर्धमान योग आनंद योग इस दिन की श्रेष्ठता को बढ़ा रहे हैं। वहीं शुभ ग्रहों की प्रधानता होने के कारण यह दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। पंचमी तिथि 18 तारीख की रात 2:22 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 19 की दोपहर 2:14 बजे तक रहेगी।

- Install Android App -

विवाह पंचमी पर क्या करें
मनचाहे वर-वधु की प्राप्ति के लिए विवाह पंचमी का व्रत करें। भगवान राम सीता के विवाह का पाठ करें। संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ करने से पारिवारिक जीवन सुख में किया जा सकता है। रात्रि जागरण कर राम धुन करें। साथ ही राम रक्षा स्त्रोत के पाठ का भजन करना चाहिए। विवाह पंचमी पर संकल्प लेकर विशेष मुहूर्त में किसी गरीब कन्या