jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

20 लाख खुराक के साथ होगा टीकाकरण शुरू

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अगले सप्ताह से टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। पुतिन ने यह निर्देश रूस में महामारी से एक दिन में 589 लोगों की मौत के बाद दिया है। रूस में इन दिनों रिकॉर्ड संख्या में लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए वहां पर लॉकडाउन लागू किया गया है। वैक्सीन के आपात इस्तेमाल पर विचार के लिए अमेरिका में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की दस दिसंबर को बैठक होगी। उम्मीद है कि इसमें टीकाकरण के संबंध में कोई निर्णय ले लिया जाएगा। अमेरिकी कंपनी- फाइजर और मॉडर्ना ने अपनी-अपनी वैक्सीन विकसित की हैं। रूस ने स्पुतनिक वी नाम की वैक्सीन विकसित की है और दावा किया है कि वह महामारी से बचाव में 92 प्रतिशत तक सफल है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रूस अगले कुछ दिनों में वैक्सीन की 20 लाख खुराकों का उत्पादन कर लेगा। इसी के बाद टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पुतिन ने उप प्रधानमंत्री तातियाना गोलीकोवा को अगले सप्ताह से हर हाल में देश में टीकाकरण शुरू करने का निर्देश दिया है।एफडीए इन्हीं में किसी के इस्तेमाल की अनुमति देगा। जबकि यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) 29 दिसंबर को बैठक कर वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार करेगा। इसी बैठक में तय होगा कि यूरोपीय यूनियन (ईयू) के सदस्य देश किस वैक्सीन को प्राथमिकता देंगे।