jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

पूर्व मंत्री कांति गामित और उनके बेटे समेत 18 लोगों को किया गिरफ्तार

भाजपा नेता की शादी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन पाया गया। इसका एक वीडियों वायरल होते ही प्रशासन में हरकत में आया|जिम्मेदार पूर्व मंत्री कांति गामित और उनके बेटे समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

- Install Android App -

मकडाई समाचार गुजरात। आज कोरोना को लेकर सरकार लोगो की सुरक्षा के तमाम उपाए किए जा रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकारे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आम जन से गाईडलाइन का पालन करा रही हैं| वहीं जनप्रतिनिधि इसी गाईडलाईन का खुलकर मखौल उड़ा रहे हैं।भाजपा नेता की शादी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और कोरोना गाईडलाईन का उल्लंघन पाया गया। इसका एक वीडियों वायरल होते ही प्रशासन में हरकत में आया।जानकारी के अनुसार तापी के सोनगरा थानांतर्गत आने वाले क्षेत्र में भाजपा के नेता की पोती का सगाई कार्यक्रम हुआ था।जिसमें जिम्मेदार पूर्व मंत्री कांति गामित और उनके बेटे समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ|जिसमें हजारों लोग बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते दिख रहे थे।विडियों की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री ने तत्काल एक्शन लिया और जांच के आदेश दिए।इसके साथ इस घटना में जो पुलिसकर्मी काम कर रहे थे उन्हे सस्पेंड किया हैं।पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए कांति गामित के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 धारा 188,269,270 और महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।इस मामले में भाजपा नेता कांति गामित ने भी अपनी गलती स्वीकार की है।इनके यहां शादी कार्यक्रम में करीब 6000लोग शामिल हुए थैं।