jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

22 वर्षीय प्रेमी ने दोगुनी 40 वर्षीय उम्र की प्रेमिका की बेरहमी से हत्‍या कर दी

मकड़ाई समाचार छत्‍तीसगढ़| राजधानी रायपुर के मुर्रा भट्टी लोधीपारा गुढियारी में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब सनकी प्रेमी ने दोगुनी उम्र की प्रेमिका की बेरहमी से हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला शादीशुदा थी। उसके दो बच्‍चे हैं। जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने 40 वर्षीय महिला की चाकू मारकर उसके घर में हत्या कर दी। आरोपित मोहम्मद सुल्तान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका का नाम इमराना है।

- Install Android App -

घटना के मुताबिक मुर्रा भट्टी गुढ़ियारी में बुधवार की सुबह 40 वर्षीय महिला इमराना की हत्या उसके घर में की गई। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित सुल्तान और मृतक महिला दो वर्ष पहले एक ही बिरयानी सेंटर में काम करते थे। वहीं से जान पहचान हुई थी। वहीं से महिला और युवक के बीच पैसे का लेन-देन था। आरोपित आठ महीने पहले रायपुर से काम छोड़कर भिलाई में बिरयानी सेंटर चला रहा था। घटना की सुबह वह महिला के घर आया। दोनों के बीच पुराने पैसे के हिसाब को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में युवक ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद महिला का सिर दीवाल में पटक दिया, और गर्दन में चाकू से वार कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई।