नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक दिवसीय दौरे में सिंह राज्यपाल सत्य पाल मलिक और सिविल, पुलिस तथा सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे तथा मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि गृह मंत्री जम्मू कश्मीर में खासतौर से घाटी और पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।
गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर का दौरा शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद हो रहा है। राज्य के दो बड़े राजनीतिक दल नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने इन चुनावों का बहिष्कार किया था। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों ने भी चुनाव प्रक्रिया बाधित करने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि सिंह के जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करने की भी संभावना है।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद जून में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से राज्य में राज्यपाल शासन लागू है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिंह के कुछ अन्य सिविल सोसायटी समूहों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठनों की हिंसा के कारण अशांति की स्थिति बनी हुई है।
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,,
आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश
आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल
धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान
कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त
अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण
मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
