ब्रेकिंग
मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर...

25 वर्षीय महिला से दुष्‍कर्म, सजा से बचने आरोपित ने किया शादी रचाने का ढोंग, बाद में साथ रखने से कर दिया इंकार

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित की इस हरकत में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी के महिला थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महिला से दुष्कर्म करने पर उसने पुलिस में एफआइआर दर्ज कराने की बात की तो आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए महिला से एक मंदिर में शादी कर ली। बाद में जब समय बीत गया तो उसने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पीड़ित महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित की इस हरकत में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। इसलिए पुलिस ने उसे भी आरोपित बनाया है।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला निशातपुरा इलाके में रहती है और लोगों के घरों में चौका-बर्तन का करती है। उसने शिकायत में बताया कि आरोपित दशरथ सताले ने उसके साथ 2018 में जबरन दुष्कर्म किया था। उसने जब पुलिस में घटना की एफआइआर दर्ज कराने की बात कही तो आरोपित ने उसे शादी का झांसा दिया और एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद पीड़िता को पता लगा कि आरोपित पहले से शादीशुदा है। इस बात को लेकर आरोपित के साथ उसका विवाद भी हुआ। बाद में समय बीतने के साथ आरोपित का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा। एक दिन आरोपित ने उसे साथ रखने से स्‍पष्‍ट इंकार करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस पर पीड़िता महिला ने महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित दशरथ और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है, जबकि दशरथ पर दुष्कर्म की धारा भी लगाई गई है।