jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

भटपुरा में 78 ग्रामीण लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण

मकड़ाई समाचार सिराली। सिराली स्थित ग्राम भटपुरा में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल के आदेश अनुसार सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली द्वारा ग्राम भटपुरा में आंखों का निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 78 ग्रामीणों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के कम्युनिटी मोबिलाइजर अजय मंडलेकर ने बताया कि सेवा सदन संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कैंप लगाकर ग्रामीणों को संस्था के बारे में अवगत कराकर ग्रामीण लोगों के आंखों की निशुल्क जांच की जाती है। जिसमें जो मरीज कैंप द्वारा मोतियाबिंद पाए जाने पर सेवा सदन संस्था द्वारा आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है।

- Install Android App -

प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली के ऑप्टोमेट्रिस्ट हरी सेन ने 78 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की जिसमें 11 लोगों को मोतियाबिंद निकला। अगले माह इन मरीजों का भोपाल में संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उक्त शिविर में अजय मंडलेकर, हरि सेन, वरिष्ठ समाजसेवी अली मोहम्मद, अकबर खान, शिक्षक शिवराम पटनारे, इसाक खान, साजिद खान, आजाद खान, अकबर खान आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने आंखों के निशुल्क शिविर में शामिल होकर आंखों की जांच कराई।