jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

25 लोगों को छत से लेकर उड़ा हेलीकॉप्टर और तभी भरभराकर ढह गया मकान

पठानकोट। भारी बारिश और बाढ़ के हालात ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इसी बीच पंजाब में एक ऐसी घटना घटी है, जिसके वायरल वीडियों को देख लोग यही कह रहे हैं कि जाको राखे साईंया मार सके न कोय। दरअसल पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स के पास सेना ने बाढ़ में फंसे 25 लोगों की जान बचाई, इसी समय ऐसा कुछ हुआ जिसे देख लोग हैरान रह गए।

- Install Android App -

पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश और जम्मू-कश्मीर इलाके में बादल फटने की घटनाओं के साथ ही बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हजारों एकड़ खेत और गांव पानी में डूब गए हैं, सड़कें बह गई हैं और कई इलाकों का संपर्क टूट चुका है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं। इसी बीच पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स के पास सेना ने साहसिक अभियान चलाकर 25 लोगों की जान बचाई। जानकारी के अनुसार, बाढ़ के पानी से घिरे ये लोग एक इमारत की छत पर शरण लिए हुए थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे ‘आर्मी एविएशन’ के हेलीकॉप्टर ने जोखिम उठाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया। हैरानी की बात यह रही कि जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया, कुछ ही देर में पूरी इमारत भरभराकर ढह गई।

सेना ने बताया कि इस अभियान को बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। अगर थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा और राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राज्य में बाढ़ और बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। सतलुज, व्यास, रावी और कई छोटी नदियां उफान पर हैं। राहत और बचाव कार्य में सेना के साथ पंजाब पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) भी जुटे हुए हैं।