jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

लापता निकिता की पंजाब में मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस और परिजन ट्रेन से हुए रवाना

रायसेन। लापता निकिता लोधी मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है। उसकी लास्ट लोकेशन पंजाब बताई जा रही है। पुलिस और परिजन ट्रेन से पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। निकिता को तलाशा जा रहा है। रायसेन जिले के गैरतगंज से 8 दिनों पहले निकिता लापता हो गई थी।

- Install Android App -

बीएससी की स्टूडेंट है निकिता
मध्य प्रदेश रायसेन जिले की रहने वाली 21 साल की निकिता BSc की पढ़ाई कर रही थी। गैरतगंज के झिरनिया गांव की रहने वाली है। 18 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे निकिता कॉलेज की फीस भरने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। 9 दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक उसके बारे में कोई अहम सुराग नहीं मिला है। परिजन रायसेन जिले और आसपास के गांवों में उसकी तलाश कर रहे हैं।

परिजनों ने सीएम और पुलिस ने लगाई गुहार
परिजनों ने अब तक निकिता का कोई सुराग नहीं मिलने पर रायसेन पुलिस पर सवाल उठाए हैं। वहीं, DGP कैलाश मकवाना को आवेदन सौंपकर जांच तेज करने की मांग की है। साथ ही CM मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है। परिजनों को कहना है- ‘अर्चना तिवारी को ढूंढ निकाला गया। वैसे ही हमारी बेटी को भी तलाशा जाए।’