jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

खाद संकट पर भड़के विधायक नरेन्‍द्र सिंह, समर्थकों ने अधिकारी को कहा ‘चोर’

भिंड। भिंड जिले में खाद संकट गहराने पर बुधवार सुबह भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आवास पहुंचे। यहां वे धरने पर बैठ गए और कलेक्टर से बाहर आकर किसानों की समस्याओं पर बातचीत करने की मांग करने लगे। जब कलेक्टर बाहर नहीं आए तो विधायक भड़क उठे। उन्होंने गुस्से में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी कि जनता को कलेक्टर के घर में घुसा देंगे।

- Install Android App -

दरअसल, तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब दोनों आमने-सामने हो गए। कलेक्टर ने विधायक को औकात में बात करने की नसीहत दी, जिस पर विधायक ने मुक्का बांधकर हाथ उठाया और गुस्से में आंखें दिखाई। तभी उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कलेक्टर को ‘चोर’ तक कह डाला।

आला अधिकारियों ने दी समझाइश
विवाद बढ़ने पर कलेक्टर ने विधायक के समर्थकों को घर के भीतर वीडियो बनाने से रोका और डांट लगाई। लेकिन उधर विधायक लगातार नाराज होते रहे और कलेक्टर पर निजी लाभ के लिए वसूली कराने के आरोप लगाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाने लगे. विधायक ने फोन पर चंबल कमिश्नर मनोज खत्री से भी बात की और कहा कि खाद वितरण को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। बाद में इस मामले में अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद हालात काबू में तो आ गए।