उज्जैन। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस नेताओं के लाडली बहना पर दिए बयान को लेकर सीएम मोहन यादव ने निशाना साधा है। उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बहन-बेटियों का अपमान करते हैं, पता नहीं कौन-सी मति मारी गई है।
‘हम लाडली बहनों का सम्मान करते हैं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि हमारे समाज और देश में महिलाओं और बेटियां का सम्मान किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए लखपति ड्रोन जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। लोकसभा और राज्यसभा के माध्यम से भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया है। पीएम के आदेश से हमने लाडली बहना योजना शुरू की है, चुनाव के पहले हमने कहा था कि ये योजना चलती रहेगी।

