jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार । 

हरदा। पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक व्दारा नशे के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय सग्रहण व परिवहन करने वाले व्यक्तियो के विरूध कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया जिसे अवैध मादक पदार्थ एम डी पाऊडर पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है ।

पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि थाना सिविल लाईन हरदा में दिनांक 14/06/2026 को मुखबीर सूचना अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर की प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस.तिवारी के नेतृत्व में टीम के सउनि सउनि बिसोने , प्र.आर. 21 दुर्गेश सेंगर ,प्रआर 20 उमेश राजपूत , प्र.आर.142 मोहन मीणा , आर.326 वीरेन्द्र राजपूत व्दारा सूचना तस्दीक पर श्री गुप्तेश्ववर मंदिर के पीछे रोड पर पहुचे

जहां एक व्यक्ति बिजली के खंभे के नीचे संदिग्ध हालत मे बैठे हुए रात्रि का समय होने से तथा संदिग्ध प्रतीत होने से मेरे द्वारा एवं हमराह स्टाफ के द्वारा संदेह जाहिर किये जाने से उक्त व्यक्ति को घेराबंदी करते हुए पकडा तथा संदेह करते हुए उससे यहा बैंठने का कारण पूछते हुए नाम पता पुछने पर अपना नाम राजु पिता गंगाविशन राजपूत उम्र 44 साल निवासी ग्राम काकरिया का होना बताया

- Install Android App -

एवं मेरे द्वारा उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली गई जिसकी पेंट की दाहिने जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पेकिंग छोटी पन्नी मिली जिसके अंदर ब्राऊन रंग का पदार्थ भरा दिखा जिसके संबंध मे पूछा गया जो डरी सहमी आवाज में बोले साहब पन्नी के अंदर एमडी पाउडर है जिसे मे खाता हूँ और खाने के लिये बैठा हूँ ।

मै इसका नशा करता हूँ बताया तत्काल वैधानिक कानुनी कार्यवाही कर NDPS ACT के प्रावधानो का पालन करते हुये अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर पन्नी सहित कुल मात्रा 11.01 ग्राम कीमती करीबन 2लाख 20 हजार रूपये को मौके पर जप्त किया गया।

आरोपी राजु पिता गंगाविशन राजपूत उम्र 44 साल निवासी ग्राम काकरिया हरदा को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 218/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा ।

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि सुनिल बिसोने , प्र.आर. 21 दुर्गेश सेंगर , प्र.आर.20 उमेश राजपूत , प्रआर 151 महेश शर्मा , प्रआर 142 मोहन मीणा, आर.326 वीरेन्द्र राजपूत की विशेष भूमिका रही ।