jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

हंडिया। थाना क्षेत्र के ग्राम भमोरी में किराए के मकान में रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गाबाई बराहे (पत्नी हेमराज बराहे) मूल रूप से ग्राम दिवरखेड़ी, जिला बैतूल की निवासी थीं और वर्तमान में भमोरी में किराए के कमरे में रह रही थीं। उनके पति हेमराज बराहे बैराज डैम पर मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों जगन्नाथ कीर के मकान में किराए से रहते थे।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे हेमराज बराहे मजदूरी करने बैराज डैम चले गए थे। सुबह लगभग 11 बजे उन्होंने मोबाइल पर पत्नी से बातचीत की। बातचीत के दौरान दुर्गाबाई ने भोजन लेकर आने के लिए कहा था।

- Install Android App -

करीब एक घंटे बाद हेमराज भोजन लेकर कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद उन्होंने भोजन का डिब्बा दरवाजे के बाहर रख दिया और वापस काम पर चले गए।

इसी दौरान क्षेत्र में तेज हवा-आंधी चलने लगी, जिससे कमरे का दरवाजा खुल गया। मकान मालिक के परिवार की एक महिला की नजर अंदर गई तो दुर्गाबाई फंदे पर लटकी हुई दिखाई दीं। घटना की जानकारी तत्काल मकान मालिक के पुत्र सत्यनारायण कीर को दी गई, जिन्होंने हेमराज बराहे को बुलाकर मौके पर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।