मकड़ाई समाचार ग्वालियर। कैट की महिला विंग ने 14 फरवरी को होटल सेंट्रल पार्क में बैठक का आयोजन किया। जिसमें यह निर्णय लिया कि जीएसटी के कड़े प्राविधानों के विरोध में 26 फरवरी को कैट द्वारा आव्हान किए गए ‘भारत व्यापार बंद” में महिला विंग सहभागिता निभाएगी। बंद को समर्थन देते हुए बैठक में मौजूद महिला विंग ने कहा कि 23, 24 एवं 25 फरवरी को तीन दिन कैट महिला विंग की तमाम महिलाएं विभिन्न बाजारों में जाकर बंद के लिए अनुरोध करेंगी। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी में जो प्राविधान किए गए हैं, उसका विरोध कांफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा किया जा रहा है। कैट पदाधिकारियों का कहना है कि इन प्राविधानों से व्यापारियों को परेशानी झेलना पड़ेगी, साथ ही इंस्पेक्टर राज की वापसी हो जाएगी। बैठक में कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता जैन, मध्यप्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य रीना गांधी, जिला संयोजिका रितिका गुप्ता, साधना शांडिल्य, रानी बंसल, सोमा जैन, लेखिता सिंघल, ममता अग्रवाल, रोमा जैन, किरण सोनी आदि मौजूद रहीं।
गुलिस्तां 2021 का परिणाम 16 एवं 17 फरवरी को
कैट महिला विंग, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं होटल सेंट्रल पार्क द्वारा आयोजित गुलिस्तां 2021 में होम गार्डन एवं संस्थागत गार्डन के जितने प्रतिभागी हैं। उन सभी के परिणाम के लिए 16 एवं 17 फरवरी को टीम स्पॉट पर जाकर परिणाम देगी। कैट महिला विंग की जिला संयोजिका रितिका गुप्ता एवं कोर्डिनेटर अभय दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में सूर्या रोशनी, रोटरी क्लब सेंट्रल, वैक्टस टैंक्स, माई ट्रेवल एक्सेस, पल्स एंटरटेंमेंट, रोट्रेक्ट क्लब सहित सभी संस्थाएं कार्य कर रही हैं। 21 फरवरी को होटल सेंट्रल पार्क में गुलिस्तां 2021 का आयोजन है। उसके लिए सभी प्रतिभागियों से प्रविष्ठियां आमंत्रित की हैं। इसमें जो 20 से अधिक इंट्रीयां लाएंगे उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

