jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

बिना फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर चलाया तो 3 महीने की जेल

भोपाल। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कफ सिरप कोल्ड्रिफ पीने से अब तक 23 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचाया हुआ है। इस पूरे मामले के बीच मध्य प्रदेश में स्टेट फॉर्मेसी काउंसिल ने नए नियम जारी किए हैं। प्रदेश में अब मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट ही दवा देंगे। अगर किसी भी मेडिकल स्टोर पर गैर पंजीकृत व्यक्ति द्वारा दवा बेची जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर पर दवाई नहीं
स्टेट फॉर्मेसी काउंसिल की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अगर बिना फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर चलाया गया तो 3 महीने की जेल होगी। इतना ही नहीं 2 लाख रुपए तक जुर्माना भी भरना होगा। यह चेतावनी मेडिकल स्टोर, अस्पताल और काउंसिल के लिए जारी की गई है।

3 महीने की जेल
मध्य प्रदेश की दवाई दुकानों पर अब अगर बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के दवा बेची जाएगी तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश की मेडिकल दुकानों में बिना फार्मासिस्ट के दवा बेचते हुए पाए जाने पर फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 42 और जन विश्वास (संशोधन) अधिनियम 2023 के तहत कार्रवाई होगी। अगर कोई भी मेडिकल शॉप बिना फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर चलाया तो आरोपी को 3 महीने की जेल होगी। साथ ही दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।