खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाल सुधार गृह से एक बार फिर 6 बाल अपचारी बालक फरार हो गए। सभी ने बाथरूम की दिवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सुबह 5 और 6 बजे के बीच की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फरार बालको की तलाश शुरू की। हालांकि अभी तक किसी भी फरार बालक का पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह सभी फरार नाबालिग किशोरों ने बाथरुम की पहले दिवार तोड़ी, इसके बाद बाहर निकले और बाउंड्री वॉल कूदकर भाग गए। 6 में से 5 बाल अपचारियों खरगोन जिले के रहने वाले है। तो वही एक बुरहानपुर जिले का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस प्रसाशन में हड़कप मच गया है। तो वही सुरक्षा में तैनात दो जवानों को निलंबित कर दिया गया है।
बाल सुधार गृह की सुरक्षा में चूक पहली बार नहीं हुई है। प्रदेश के कई सुधार गृह और शेल्टर होम से बालकों के भागने के मामले सामने आ चुके है। बावजूद इसके प्रशासन मामले में कोई बड़ा एक्शन नहीं ले रही है। फ़िलहाल बाल अपचारियों की तलाश के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है। वही फरार बालकों के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

