jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल

हरदा / जिले के लाखादेह गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। धान के खेत में निंदाई कर रही 45 वर्षीय महिला पर अचानक 33 केवी का बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

महिला पर गिरा बिजली का तार

पीड़िता की पहचान गंगाबाई पति राधेश्याम काजले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे बड़झिरी रोड स्थित अपने खेत में गंगाबाई काम कर रही थीं, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन का तार टूट गया और उन पर आ गिरा।

- Install Android App -

घटना के समय आसपास मौजूद दो युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को बचाया और तुरंत लाइनमैन को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई। परिजन तुरंत महिला को सिराली के शासकीय अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।

बिजली-सड़क व्यवस्था है बेहाल

जायस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश काकोड़िया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव के रामेश्वर धुर्वे ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली व्यवस्था जर्जर है और सड़क की हालत भी खराब होने के कारण घायल को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। ग्रामीणों ने सड़क सुधारने और बिजली लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।