jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज

हरदा । शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विकास नगर से एक महिला और उसके 6 साल के बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी राहुल सांवल्ले की पत्नी अनीता और बेटा आर्यन 27 अगस्त को दुलिया स्थित अपने मायके गई थीं। राहुल मजदूरी करने वाले फरियादी के अनुसार 2 सितंबर को जब राहुल अपनी पत्नी को लेने वाले संजय से बात की तो पता चला कि अनीता और भांजे आर्यन को 1 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे हरदा आने वाली बस में बिठा दिया था।

- Install Android App -

अनीता बस स्टैंड तक पहुंची, लेकिन वहां से वह अपने घर नहीं पहुंची और बेटे को लेकर अचानक कहीं चली गई। अगले दिन जब पति को इस बारे में जानकारी मिली तो मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया

पति की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर मां-बेटे की तलाश शुरू कर दी है। टीआई आर.एल. भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।