jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हरदा: शराब की दुकान के पास 32 वर्षीय युवक की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी, हत्या आत्महत्या या हादसा

हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र में ग्राम कुसिया के पास कलाली में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पहचान नर्मदापुर जिले के बाबई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचवारा निवासी संतोष पिता राकेश मीणा (32) के रूप में की।

- Install Android App -

थाना प्रभारी रामप्रसाद कवरेती ने बताया कि युवक कुछ दिनों से अपने ससुराल नेमावर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह शराब का आदी था। इस कारण उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था।

जेब से जहरीली दवा की शीशी भी बरामद हुई है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।