jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे

38 मरीजों को ऑपरेशन के लिए सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल किया रवाना

मकड़ाई समाचार सिराली। सोमवार को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल द्वारा, एवं संत हिरदाराम भाऊ के आशीर्वाद से संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली मे नेत्र सेंटर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा जगह-जगह स्थानों पर प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र खोले गए हैं। जिसमें आंखों की जांच सेवा सदन के अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट के द्वारा की जाती है। हरदा जिले के सिराली तहसील स्तर पर स्थित एक सेंटर खोला गया जहां से सोमवार को 38 मरीजों को लेकर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़,भोपाल मरीजों को रवाना किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड धारक रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
सिराली के वरिष्ठ समाज सेवक शंभू सोमानी जी ने मरीजों को दशहरा के पावन पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दुनिया को देखने के लिए आपको नई रोशनी मिले एवं आप लोग अपने आंखों का अच्छे से ऑपरेशन कराए। और सभी मरीजों को ऑपरेशन कराने के लिए शुभकामनाएं दी गई।
वही सेंटर के कम्युनिटी मोबिलाइजर अजय मंडलेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिराली क्षेत्र एवं आसपास के 38 मरीजों को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल बस के द्वारा सुबह 9:00 बजे रवाना किया गया जिसमें 2 मरीज प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हरदा से सेवा सदन के अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट राजकुमार किरार द्वारा शामिल हुए सभी मरीजों के आयुष्मान कार्ड धारक रोगियों के लिए सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल के अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट देव कुमार यादव द्वारा मरीजों के आंखों की जांच की गई। आज प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सेंटर सिराली से 38 मरीजों को रवाना किया गया इस अवसर पर सिराली क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक शंभू सोमानी जी , अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट राजकुमार किरार, सेंटर कम्युनिटी मोबिलाइजर अजय मंडलेकर ,अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट देव कुमार यादव, विक्रम राजपूत, रिंकू योगी, अश्वनी सेजकर, सिराली के रोहित गुर्जर, कोदर सिंह कुशवाह, सरोज भाई कोगे, केसरबाई दुधे,रामनाथ कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।