jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे प्रदेश के पटवारी

हरदा। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के सभी जिलों के पटवारी आज 3 अगस्त, सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

संघ ने कहा है कि जब तक शासन उनकी लंबित मांगों और न्यायोचित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रांतीय संवाद समिति के अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि पटवारियों ने पहले चरणबद्ध आंदोलन के तहत काली पट्टी बांधकर विरोध, शासकीय व्हाट्सएप समूहों और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया था। लेकिन शासन स्तर पर कोई सार्थक पहल न होने के कारण अब प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया गया है।

मंडी में मूंग, मक्का, डॉलर चना के भाव में बढ़ोतरी

हरदा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ। समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी बढ़ने के बाद जिले की मंडियों में मूंग के भाव में तेजी दर्ज की गई। मक्का और डॉलर चना के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। एक ओर मूंग और डॉलर चना की आवक बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर मूंग की खरीदी केंद्रों पर खरीद के चलते आवक घटी है।

वर्तमान भाव: 

– मूंग : 8000 रुपये प्रति क्विंटल 

– मक्का : 2300 रुपये प्रति क्विंटल 

– डॉलर चना : 8000 रुपये प्रति क्विंटल।व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मंडी में भाव में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मानसून सुस्त: जिले में अब तक 512.6 मिमी बारिश, पिछले साल से 135 मिमी कम

- Install Android App -

हरदा। जिले में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है। रविवार सुबह 8 बजे तक जिले में कुल 512.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल इसी दिन तक 647.5 मिमी बारिश हो चुकी थी। यानी अब तक 134.9 मिमी कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। मानसून ट्रफ लाइन अमर से गुजर रही है। इसी सिस्टम के असर से बुधवार से जिले में एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त से भारी बारिश के आसार जताए हैं।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल रुक-रुक कर हो रही हल्की-मध्यम बारिश सोयाबीन फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

ग्राहक पंचायत का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू

हरदा। ग्राहक पंचायत जिला इकाई का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान रविवार को शुरू किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधिक संख्या में सदस्यता लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उपभोक्ताओं के अधिकारों और शिकायत निवारण की जानकारी भी दी गई।

हंडिया में खेत की निगरानी के लिए लगा सीसीटीवी तोड़ने पर केस दर्ज

हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र में खेत की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बांस से मारकर कैमरा तोड़ दिया और गाली-गलौज भी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित राजू पिता लक्ष्मणलाल चौरेसिया ने बताया कि 27 जुलाई को कैमरा तोड़कर करीब 10 हजार रुपये का नुकसान किया गया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 296, 324(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में वॉलंटियर्स को दिए बचाव के तरीके

हरदा। जिला संयोजक मधुर मराठे के मार्गदर्शन में चल रहे 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स प्रशिक्षण के तीसरे दिन अग्नि सुरक्षा पर सिखाव दिया गया। प्रशिक्षकों ने आग लगने पर बचाव, सुरक्षित तरीके से निकासी और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने का अभ्यास कराया। वॉलंटियर्स को आपदा के समय आमजन की सहायता के लिए तैयार किया जा रहा है।