jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हुआ विवाद, 6 राउंड चलाए

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 मोहाली। शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने दुकान के बाहर बैठे दुकानदार और पूर्व सरपंच के पति पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी मनिंदरपाल सिंह ने करीब 6 राउंड फायरिंग की, जिनमें से *3 गोलियां रजमीर नाम के व्यक्ति को लगीं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था।

कैसे शुरू हुआ झगड़ा

रजमीर के भाई ने बताया कि मनिंदरपाल सिंह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। रजमीर ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने घर से राइफल लेकर वापस आया और रजमीर पर सीधी फायरिंग कर दी।

गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर, आरोपी गिरफ्तार

- Install Android App -

गोली लगने से घायल रजमीर के पेट और हाथ में चोट आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए तुरंत चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पूर्व फौजी मनिंदरपाल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल की गई राइफल भी बरामद की गई है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने फायरिंग की। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर गहराई से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इलाके में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ने, सुरक्षा बढ़ा दी है।

2