आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अलर्ट
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल
मप्र मे आज का मौसम इस प्रकार रहेगा । IMD और मौसम केंद्र के अनुसार आज सोमवार 3 अगस्त को मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेश के 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
भोपाल का हाल
सुबह हल्की धुंध और बादल। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 24°C रहेगा। दोपहर 3-4 बजे के आसपास तेज हवा-बारिश के साथ बारिश के आसार हैं।
इंदौर और अन्य जिले
इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, धार, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, रीवा, सतना समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
4-5 अगस्त से तेज होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने और मानसून के MP से गुजरने के कारण बारिश बढ़ेगी।इसलिए लोगो चेतावनी दी जाती सावधानी रखे।
भारी बारिश वाले जिले
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट है।
हल्की बारिश वाले जिले
पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी।
किसानों और आमजन के लिए सलाह
जिन इलाकों में जलभराव की संभावना है, इसलिए सुरक्षित स्थान पर रहें।
बिजली चमकने पर पेड़ों के नीचे और खुले स्थानों पर न जाएं।
किसान खेतों में जल निकासी का इंतजाम रखें और बारिश के दौरान कीटनाशक/खाद का छिड़काव न करें।
पिछले बारिश के आंकड़े
पिछले 4 दिनों की बारिश से प्रदेश में कमी 17% से घटकर 11% रह गई है। अब तक औसत 330.4 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य 370.9 मिमी होना चाहिए। देवास, भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़ समेत 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

