मकड़ाई समाचार सीहोर|मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 04 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर के मंडी क्षेत्र से, श्यामपुर के बिल्किसगंज, नसरूल्लागंज के सतदेव तथा आष्टा के जावर से 1-1 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। जिले में एक्टिव/संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 39है। कुल 01 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है कुल रिकवर की संख्या 2692 है। 48 संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। आज 411 सैम्पल लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 22 सैम्पल लिए गए, नसरूल्लागंज 58, आष्टा से 194, इछावर से 25, श्यामपुर से 53, बुदनी से 59 सैम्पल लिए गए है।
आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 2779 है जिसमें से 48 की मृत्यु हो चुकी है 2692 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 39 है। आज 4112 सैंपल जांच हेतु लिए गए। कुल जांच के लिए भेजे गए सेंपल 65423 हैं जिनमें से 61616 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज 435 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 957 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 71 है।
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या...
हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार!
लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई
दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस...
1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए...
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप...
आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा
आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
